
Bank Holidays in October 2025 : सितंबर की तरह अक्टूबर का महीना भी कई खास दिन और त्योहारों के साथ है। इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? जान लेते हैं।
Bank Holidays in October 2025: सितंबर के महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर लगातार 2 से 3 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रही तो कुछ खास अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहे। वहीं, अक्टूबर के महीने में भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इस बार अक्टूबर के पूरे महीने में कुल 12 दिनों के बैंक बंद रहेंगे। त्योहारों से भरे अक्टूबर माह में अगर आपको कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना है तो जल्दी से जान लीजिए कि अक्टूबर में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी?
अक्टूबर में कुल 12 दिन के लिए बैंक बंद
अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहार हैं। त्योहार और खास दिनों के साथ रहने वाले इस महीने में कुल 12 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। इसके अलावा महीने में चार रविवार भी हैं और इस दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। आइए अक्टूबर की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।
अक्टूबर 2025 में बैंक अवकाश | October bank Holidays List 2025
दिनांक | दिन | छुट्टी का विवरण | क्षेत्रीय कार्यालय |
1 अक्टूबर, 2025 | बुधवार | दुर्गा पूजा (विजयादशमी) नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/ विजयादशमी/दुर्गा पूजा | अगरतला, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुह्वाटी, जम्मू, कोच्चि, पटना, श्रीनगर, तिरुअन्नंतपुरम, कोहिमा, कोलकाता, रांची |
2 अक्टूबर, 2025 | गुरुवार | महात्मा गांधी जयंती / विजयादशमी, दशहरा | सभी क्षेत्रीय कार्यालय |
3 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार | दुर्गा पूजा | गंगटोक |
4 अक्टूबर, 2025 | शनिवार | दुर्गा पूजा | गंगटोक |
6 अक्टूबर, 2025 | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर, 2025 | मंगलवार | महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा | बैंगलोर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार | करवा चौथ | शिमला |
18 अक्टूबर, 2025 | शनिवार | कटी बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर, 2025 | सोमवार | दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा | अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलोर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, पणजी, शिलांग, शिमला, तिरुअन्नंतपुरम |
21 अक्टूबर, 2025 | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर, 2025 | बुधवार | दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) | अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलोर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना |
23 अक्टूबर, 2025 | गुरुवार | भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा | अहमदाबाद, गंगटोक, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर, 2025 | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर, 2025 | मंगलवार | छठ पूजा (सूर्यअर्घ) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार | सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती | अहमदाबाद |
ग्राहकों के लिए ज़रूरी अलर्ट
छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम कैश आउट होने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए पहले से योजना बना लें।
डिजिटल बैंकिंग का विकल्प
अगर आपको छुट्टियों के बीच ट्रांजैक्शन करना है, तो UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का उपयोग करें। यह सेवाएं 24×7 उपलब्ध हैं और शाखाओं के बंद होने का असर इन पर नहीं पड़ता।