
Siddharthnagar Police News , सिद्धार्थनगर जिले में महीने भर से लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही हैं। शुक्रवार की देर रात तो हद ही हो गई, जिले में देर रात एक घर में अज्ञात बदमाशों ने दंपति को बंधक बना कर लाखों की लूट की।
सिद्धार्थनगर में शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ, SP डॉ. अभिषेक महाजन ने क्राइम कंट्रोल को मजबूत बनाने के लिए आठ थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
इन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
जानकारी के मुताबिक गौरव सिंह को ढेबरुआ से बांसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बांसी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को शोहरतगढ़ भेजा गया है। चुनाव सेल से राजेश कुमार को चिल्हिया का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अपराध शाखा से रविन्द्र सिंह को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रौलिया थाने से नारायण लाल श्रीवास्तव को ढेबरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। चिल्हिया के थानाध्यक्ष रामदेव को त्रिलोकपुर भेजा गया है। कपिलवस्तु से बृजेश सिंह को मिश्रौलिया और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह को कपिलवस्तु का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।