Spread the love

पशुपालन विभाग बस्ती मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर जीवन लाल जी के आज सकुशल सेवानिवृत्ति पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से कार्यालय में उनकी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डॉ जीवन लाल जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भी 3 वर्ष कार्यरत रहे वह सरल सौम्य एवं कर्तव्य निष्ठ अधिकारियों में से थे डॉक्टर जीवनलाल की कार्यशैली से विभाग ने हमेशा एवं आम जनमानस के पटल पर एक अच्छी छाप भी छोड़ी।

डॉ जीवन लाल प्रशासनिक दक्षता के अधिकारी रहे। उन्होंने हमेशा गोवंश की सेवा और उत्तर प्रदेश सरकार के मानसा के अनुसार कार्य करने को महत्व दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति उनके साथ उनके मंत्री अवनीश त्रिपाठी,उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शशांक प्रभाकर चौधरी, विमल आनंद, भानु प्रताप सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने डॉक्टर जीवन लाल का स्वागत अभिनंदन किया।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ जीवन लाल जी की कार्यशैली से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है उन्होंने हम लोगों को कर्तव्य परायणता से कार्य करने की सीख दी है। हम उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी करते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारी ने अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह, बुके एवं फूल मालाओं के साथ डॉक्टर जीवन लाल का सम्मान सहित विदाई समारोह संपन्न किया