Spread the love

मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जीवा में विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नीरज पांडेय की शिकायत के बाद बीडीओ द्वारा कराई गई जांच में कई वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, एलईडी लाइट लगाए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया, नाली निर्माण में भी मानकों की अनदेखी कर धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा ओपन जिम और अन्य कार्यों में भी खर्च दिखाया गया, जबकि जमीनी स्थिति उससे मेल नहीं खाती।

इन अनियमितताओं के आधार पर ग्राम प्रधान, सचिव और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए शासन स्तर से आदेश जारी किए जा चुके हैं।

शिकायतकर्ता नीरज पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि यह केवल जांच नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई की दिशा में ठोस कदम है।